बॉलीवुड अदाकारा दीया मिर्जा अपने पति साहिल सांगा से त’लाक लेने जा रही हैं । दीया और साहिल की शादी अक्टूबर 2014 में हुई थी । 5 साल में ही दीया और साहिल ने अलग होने का फैसला कर लिया ।

दीया और साहिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट लिख अपने फैंस को जानकारी दी । दीया ने पोस्ट में लिखा, ’11 साल साथ में बिताने के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम अच्छे दोस्त रहेंगे और एक दूसरे के प्रति प्यार और आदर की भावना रहेगी।
हमारी यात्रा हमें अलग-अलग रास्तों तक ले जा सकती है। हमने जो भी समय बिताया हम उसके आभारी हैं। हम अपने परिवार और दोस्तों को उनके प्यार और हमें समझने के लिए धन्यवाद देते हैं। मीडिया से अनुरोध है कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।’

दीया और साहिल ने अचानक ये फैसला क्यों लिया, इसकी वजह सामने नहीं आई है ।
5 महीने पहले ये कपल जपान घूमने गया था । साहिल ने जापान की बहुत सी तस्वीरें दीया के साथ शेयर की थीं । तस्वीरों में दीया और साहिल काफी खुश दिख रहे हैं । ऐसे में अचानक तलाक का फैसला हैरान करने वाला है । 18 अक्टूबर 2014 को दीया मिर्जा ने अपने बिजनेस पार्टनर साहिल सांगा के साथ दिल्ली में शादी की थी।