भगवान राम ने की थी इस शिवलिंग की पूजा, दर्शन करने वालों की पूरी होती है सारी मुरादें ‘ॐ नमः शिवाय’

शहर से सटे फतेहपुर गिरमिसानी में अवस्थित हलेश्वर नाथ महादेव बड़े ही दयालू है। यहां आकर मत्था टेकने वाले लोगों की तमाम मन्नतें बाबा पुरी करते है। चूकी इस शिवलिंग की स्थापना खुद राजा जनक ने की थी और राम जानकी ने इस शिवलिंग की पूजा अर्चना की थी, लिहाजा इसकी महता बढ़ जाती है।

वहीं इसी स्थान से हल चलाने के दौ’रान ही पुनौरा में माता सीता धरती से उत्पन्न हुई थी और इ’लाके से अका’ल का साया समाप्त हो गया था। ऐसे में इलाके की समृद्धि के लिए किसान बाबा हलेश्वर नाथ का जलाभिषेक करते है। लोग सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली, पुत्र, विवाह व अकाल मृत्यु से बचने के लिए बाबा हलेश्वर नाथ का जलाभिषेक करते है।

सीतामढ़ी शहर से लगभग सात किलो मीटर की दूरी पर स्थित हलेश्वर स्थान में ऐसे तो सालों भर श्रद्धालु दर्शन व जलाभिषेक को पहुंचते रहते हैं। लेकिन सावन माह में इ’लाका हर – हर महादेव से जयघोष से गूं’जता रहता है। महीने में यहां लाखों की भी’ड़ उ’मड़ती है। पड़ोसी देश नेपाल के नुनथर पहाड़ व सुप्पी घाट बागमती नदी से जल लेकर कावंरियों का ज’त्था हलेश्वर नाथ महादेव का जलाभिषेक करने आते है।

वहीं जिले के विभिन्न इ’लाकों के अलावा शिवहर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी आदि जिलों से भी काफी तादाद में यहां लोग पहुंचते है। सावन में यहां मुंडन, पूजन, अष्टयाम, भजन व किर्तन आदि होते रहते है। यह मंदिर न केवल लोक आस्था का प्रतीक है बल्कि यहां आकर मांगने वालों की हर मुराद भी पूरी होती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.