सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित अ’खाड़ा घा’ट गागमोहन नून नदी में बुधवार को नहाने गए दो सहोदर भाई की डू’बने से मौ’त हो गई। मृ’तक बच्चों में रायपुर पंचायत के वार्ड 16 के निवासी सुरेंद्र सहनी के पुत्र गुलशन कुमार (सात) एवं गुड्डू कुमार (पांच) के रूप मे की गई है।
घ’टना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की दोनों भाई बुधवार की सुबह 10 बजे घर से किसी को बिना बताए ही नदी में नहाने के लिए निकल पर। इसी क्रम मे नदी में रखे नाव को निकाल कर दोनों भाई नाव पर सवार होकर चल दिए।

नाव के क्ष’तिग्र’स्त होने से कुछ दू’र जाने के बाद नाव में पानी भर गया और नदी में नाव के डू’बने के साथ ही दोनों बच्चे डू’ब गए। जब शाम हुआ तो दोनों बच्चे को परिवारवालों ने खोजना शुरू की तो पता चला की दोनों बच्चे नदी में डू’ब गए हैं तो ग्रामीणों ने आधा दर्जन नाव के साथ खो’जबीन शुरू की।
लेकिन दोनों में से एक भी बच्चे नहीं मिला। फिर गुरुवार की सुबह में सभी नाविक खोजना शुरू किया तो दोनों बच्चों का श’व निकाला गया। घ’टना की सू’चना पर था’नाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने दोनों बच्चे के श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।
दोनों बच्चे की मौ’त की सू’चना पर पहुंचे जिलापार्षद हरेराम सहनी मुकेश राय बीडीओ गंगासागर सिंह ,सीओ विजय कुमार तिवारी ने पहुंचकर मृ’तक बच्चे के परिजन को तत्काल 20-20 हजार रुपये खाता में भेजने की बात कही और फिर दोनों बच्चे के परिजन के खाते में चार-चार लाख की राशि भेजी जाएगी.
