Aiwa ने भारतीय बाजार में की एंट्री, लॉन्च किए कई प्रोडक्ट्स

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Aiwa ने स्मार्ट एलईडी टीवी, ब्लूटूथ स्पीकर्स और होम ऑडियो सिस्टम के साथ भारत मे प्रवेश किया है। कंपनी ने भारत में एक साथ कई प्रोडक्ट्स पेश किए हैं जिनमें 75 इंच की 4K UHD स्मार्ट टीवी प्रमुख है।

कीमत की बात करें तो कंपनी के प्रोडक्ट्स की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है और अधिकतम कीमत 1,99,000 रुपये है।

add

Aiwa के टीवी की बिक्री अगले 10-15 दिनों के अंदर शुरू होगी,  ऑडियो डिवाइस अगले दो महीनों में बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे जिन्हें ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन भी खरीदा जा सकेगा।

कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में कल नौ टीवी पेश किए जिनमें 43 इंच, 55 इंच और 75 इंच के टीवी शामिल हैं। सभी टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट है और इनमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार से जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल मिलेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.