टाटा मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कार टिगोर (Tigor) की कीमत कम कर दी है इससे देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियां की संख्या बढ़ने की उम्मीद है । टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक कार टिगोर की कीमत में 80,000 रुपए की कटौती की है, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर गया है।

डिस्काउंट के बाद टाटा टिगोर EV की कीमत 11.58 से लेकर 11.92 लाख रुपए हो गई है। जोकि पहले 12.35 लाख रुपए से लेकर 12.71 लाख रुपए तक थी, ये सभी कीमतें एक्स शोरुम, मुंबई हैं। इन कीमतों में फेम योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी और स्रोत पर कर संग्रह शामिल नहीं है।
टाटा मोटर्स ने कहा कि सरकार ने देश में बैटरी से चलने वाले सभी वाहनों पर GST दर को 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी किये जाने के बाद टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 1 अगस्त से 80,000 रुपये तक कम करने का फैंसला किया है।