अमेजन भारत की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल में 26 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीद सकती है। रिलायंस रिटेल रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी है। इस बात की जानकारी रिटेल इंडस्ट्री के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों का कहना है कि अमेजन और रिलायंस इसे लेकर चर्चा कर रही हैं। अमेजन का मानना है कि भारत में अभी भी फिजिकल आउटलेट से शॉपिंग करने की परंपरा है। जेफ बेजोस को भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी

रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिटेल व्यापार वित्त वर्ष की पहली तिमाही में काफी बढ़ा है। कंपनी के इस सेगमेंट की बिक्री 47.5 फीसदी बढ़कर 38,196 करोड़ रुपये हो गई, जो कि पिछले साल की पहली तिमाही में 25,890 करोड़ रुपये थी। रिटेल बिजनेस का इबिटडा 69.9 फीसदी बढ़कर 2,049 करोड़ रुपये हो गया, जोकि पिछले वित्त वर्ष में 1206 करोड़ रुपये था। फिलहाल रिलायंस रिटेल देश के 6700 शहरों में 10,644 स्टोर खोले हुए है।