अमृतसर ट्रेन हादसा: पटरियों से हटाए गए प्रदर्शनकारी, शुरू हुआ ट्रेनों का परिचालन

रेलेव एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पुलिस ने पटरियों पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और ट्रेनों का परिचालन करीब 40 घंटे बाद बहाल हो गया.

AMRITSAR : अमृतसर ट्रेन हादसे को लेकर रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इसके चलते करीब 40 घंटे बाद इस रेल लाइन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ. पुलिस ने काफी मुश्किल से प्रदर्शनकारियों को पटरियों से हटाया. यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई और जिसके बाद उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी. पुलिस ट्रैक को खाली कराने के लिए प्रदर्शनकारियों को हादसे वाली जगह से हटाने की कोशिश कर रही थी. प्रदर्शन में पंजाब पुलिस कमाण्डो और एक फोटो पत्रकार घायल हो गए.

एक अधिकारी ने बताया कि संघर्ष तब शुरू हुआ जब पुलिस ट्रैफिक के संचालन के लिए ट्रैक पर सैकड़ों की संख्या में खड़े प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश कर रही थी.

प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. वे पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
दशहरे कार्यक्रम के आयोजकों को भी लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर भी पत्थर बरसाए.

स्थानीय लोगों का दावा है कि अब भी कुछ लोग गायब हैं. उन्होंने मांग की कि लापता लोगों का पता लगाया जाए और पीड़िता के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए. एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के आस-पास की स्थिति तनावपूर्ण है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

दशहरे कार्यक्रम के आयोजक स्थानीय सभासद विजय मदान और उनके बेटे सौरभ मदान गायब हैं और उनके घर पर ताला लगा हुई है. जीआरपी द्वारा दर्ज एफआईआर में किसी व्यक्ति का नाम दर्ज नहीं है. एफआईआर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की गई है जिसमें कहा गया है कि आरोपी की पहचान की जा रही है.
अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंजाब पुलिस ने कमांडो समेत अपने अन्य कर्मी तैनात किए हैं. जोड़ा फाटक इलाके में त्वरित कार्य बल (आरएएफ) के कर्मी भी मौजूद हैं.
रेलवे एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि पुलिस ने पटरियों पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है और ट्रेनों का परिचालन करीब 40 घंटे बाद बहाल हो गया. प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे को स्थानीय अधिकारियों से दोपहर 12:30 बजे ट्रेन सेवाएं बहाल करने की मंजूरी मिली.

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया, “पहले मालगाड़ी को दोपहर दो बजकर 16 मिनट पर मनावला से अमृतसर रवाना किया गया.” उन्होंने बताया कि इसके बाद मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन शुरू किया जाएगा.

फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडलीय सुरक्षा आयुक्त (रेलवे) एस सुधाकर ने बताया, “प्रभावित पटरी (जोड़ा फाटक) पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं. एक मालगाड़ी को इससे होकर गुजरने की अनुमति दी गई.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading