ताइवान की नैशनल फायर एजेंसी ने बताया है कि 366 लोगों को ले जा रही पुयूमा एक्सप्रेस रविवार को पटरी से उतर गई जिसके कारण कम-से-कम 22 लोगों की मौत हो गई जबकि 170 घायल हो गए। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 150 किलोमीटर/घंटे की अधिकतम गति से चलने वाली इस ट्रेन में कितने लोग फंसे हैं।