सत्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को यहां थाइलैंड ओपन के फाइनल में जगह पक्की की। गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने अंतिम-4 के इस मुकाबले को 22-20, 22-24, 21-9 से अपने नाम किया।

वर्ल्ड रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज इस भारतीय जोड़ी को चैंपियन बनने के लिए अब रविवार को चीन की ली जुन हुई और लियू यू चेन की जोड़ी की चुनौती से पार पाना होगा।