जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में अतिरिक्त सुरक्षा ब’लों की तै’नाती के बाद ह’लचल बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को उनके घरों में नजरबं’द कर लिया गया है। कई नेताओं को हि’रासत में ले लिया गया है। घा’टी में इंटरनेट सेवाओं बं’द करने के साथ ही जम्मू और श्रीनगर में धा’रा-144 लगा दी गई है।

जम्मू में सभी स्कूल कॉलेजों को बं’द कर दिया गया है। वादी के महत्वपूर्ण संस्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों की चौकसी बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तै’नात हैं। प्रधानमंत्री की अगुआई में आज सुबह 9:30 बजे कैबिनेट मीटिंग है। इसमें घाटी पर कुछ बड़ा फैसला होने की उम्मीद है।

7.30AM: राज्यपाल ने मुख्य सचिव को घ’टना पर नजर रखते हुए हर घंटे रिपोर्ट देने के लिए कहा है। चूंकि मोबाइल सेवाएं बाधित हैं इसलिए अधिकारियों को संपर्क के लिए सेटेलाइट फोन दिए गए हैं।

6.30AM: रिपोर्टों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने अपने आवास पर आपात बैठक की जिसमें पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे। 6.00AM: जम्मू और श्रीनगर में इंटरनेट सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। कश्मीर में मोबाइल सेवाएं बंद हो गई हैं। बताया जाता है कि कश्मीर में केबल टीवी नेटवर्क का प्रसारण भी रो’क दिया गया है।
