रविवार को देश के कई हिस्सों में वाल्मीकि समाज के लोगों ने बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा के पु’तले फूं’के लोगों का आ’रोप है कि अभिनेत्री ने अपने एक इंटरव्यू में वाल्मीकि समाज के खि’लाफ आप’त्तिजनक शब्दों के प्रयोग किया। इस घटना के बाद सोनाक्षी ने माफी मांगी है।

सोनाक्षी ने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा- ‘दिनांक 23 जुलाई 2019 के दिन सिद्धार्थ कनन के साथ हुए मेरे साक्षात्कार के संदर्भ में, मैं सुनिश्चित करती हूं कि वाल्मीकि समाज के प्रति मुझे अत्यंत आदर है और समाज तथा देश की आजादी के प्रति उनके योगदान पर पूरा गर्व है।

‘ सोनाक्षी ने आगे लिखा- ‘पूर्ण रूप से अनजाने में मेरे द्वारा बोले गए किसी भी शब्द या बात से किसी भी व्यक्ति, समाज या समूह को किसी भी प्रकार की ठे’स पहुंची हो, तो मैं नम्रता पूर्वक क्षमा चाहती हूं और आश्वस्त करती हूं कि ऐसा मेरा उद्देश्य बिलकुल भी नहीं था।’