फ्लिपकार्ट जल्द ही देने वाली है ऑन डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा

फ्लिपकार्ट जल्द ही अपने ग्राहकों को एप पर ऑन डिमांड वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा देने वाली है। फ्लिपकार्ट की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पूरी तरह से फ्री होगी।

फ्लिपकार्ट की इस सेवा का फायदा कंपनी के भारत में 16 करोड़ ग्राहकों को होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने सोमवार को एक बयान में दी।

add

इस सेवा पर कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहकों को ऑनलाइन लाने में वीडियो, इंटरनेट और मनोरंजन की अहम भूमिका है। उन्होंने आगे कहा कि फ्लिपकार्ट का मुकाबला अमेजन प्राइम वीडियो से होगा जो कि एक शुल्क आधारित सेवा है, जबकि फ्लिपकार्ट की वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा पूरी तरह से फ्री होगी।

कंपनी के एक बयान के मुताबिक फ्लिपकार्ट की वीडियो स्ट्रीमिंग की सेवा की टेस्टिंग फिलहाल कंपनी के कुल ग्राहकों के एक फीसदी संख्या पर हो रही है, लेकिन अगले 20 दिनों में इसे सभी ग्राहकों के लिए जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading