अच्छी खबर: पूर्वजों के पिंडदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें…

गया में इसबार पितृपक्ष मेला 12 से 28 सितम्बर के बीच लगने जा रहा है। हर बार इस मेले में देशभर के हिन्दू श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मा शांति के लिए पिंडदान करने आते हैं। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गया पितृपक्ष मेला पिंडदान पैकेज की ऑनलाइन व ऑफलाइन बुकिंग शुरू की है।

श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग वेबसाइट http://www.bstdc.bih.nic.in या http://www.pitrapakshagaya.com पर कर सकते हैं। ऑफलाइन बुकिंग पर्यटन निगम के होटल कौटिल्य विहार के काउंटर से होगा। श्रद्धालुओं के लिए पांच तरह के पैकेज हैं। सभी पैकेज को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। श्रद्धालु जिस तरह की सुविधा लेंगे उसी अनुसार उन्हें बुकिंग करानी होगी।

पैकेज में मिलेंगी ये सुविधाएं
श्रद्धालुओं को इस पैकेज में खाने-पीने, होटल में ठहरने, आने-जाने के लिए एसी गाड़ी, पूजन सामग्री के साथ पंडा का दक्षिणा तक की सुविधाएं मिलेगी। पिंडदान गया के साथ पुनपुन में कराया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पांच तरह के टूर पैकेज हैं। पैकेज लेने वाले श्रद्धालुओं को वाहनों की बेहतर सुविधा दी जाएगी। श्रद्धालु पटना एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या पटना शहर के किसी कोने से इस नम्बर 8544418374, 8544402437 पर कॉल करने पर वाहनों की सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराई जाएगी।

बुकिंग दर
पटना से पुनपुन और गया से पटना एक दिन
एक व्यक्ति-11500
दो व्यक्ति – 11900
चार व्यक्ति-19500

पटना से पुनपुन, गया-बोधगया, राजगीर, नालंदा से पटना एक रात और दो दिन का पैकेज
एक व्यक्ति-13400
दो व्यक्ति- 14510
चार व्यक्ति- 25450

गया में एक दिन का पैकेज
एक व्यक्ति-7400
दो व्यक्ति-8050
चार व्यक्ति-16050

गया में एक रात, दो दिन का पैकेज
एक व्यक्ति-11800
दो व्यक्ति -12900
चार व्यक्ति-24000

गया-बोधगया, राजगीर, नालंदा-गया एक रात दो दिन पैकेज
एक व्यक्ति-11350
दो व्यक्ति-12400
चार व्यक्ति-21200

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading