सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को कोचिंग संस्थानों के बारे में जारी किया निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी संबद्ध स्कूलों को कोचिंग संस्थानों के बारे में निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि संबद्ध स्कूल अपने परिसर में कोचिंग संस्थान के नाम पर समानांतर कक्षाएं चला रहे हैं। इंटीग्रेटिड कोर्स भी चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से सीबीएसई सिलेबस व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है।

add

यह सूचना मिलने के बाद बोर्ड ने क’ड़ा रुख अपनाया है और ऐसे स्कूलों को इस तरह की व्यावसायिक गतिविधियां तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई स्कूल बोर्ड का निर्देश नहीं मानता है, तो उसके खि’लाफ बोर्ड के एफिलिएशन बायलॉज 2018 के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

सीबीएसई के अनुसार, किसी भी नाम से व्यावसायिक उद्देश्य के लिए इस प्रकार की कक्षाएं चलाना बोर्ड के संबद्ध उपनियमों का उल्लं’घन है। सीबीएसई सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से इस संबंध में स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल ऐसी ट्यूशन व कोचिंग कक्षाओं को बंद करें, जो स्कूल टाइम टेबल के समांतर हों। इससे स्कूलों की कक्षाओं का टाइम टेबल प्रभावित हो रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.