नेशनल इंस्ट्टीयूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कई शिक्षकों के D.El.Ed फ’र्जी पाए हैं. इन उम्मीदवारों ने प्रमाणपत्रों में 12वीं के अंकों के साथ छे’ड़छाड़ करके इन्हें फ’र्जी बनवाया है. NIOS ने ऐसे प्रमाणपत्रों को संज्ञान में ले लिया है अब इनके खि’लाफ का’र्रवाई की जाएगी.
NIOS इनके खि’लाफ स’ख्त कदम उठाते हुए इनकी नौकरी भी छीन सकता है. NIOS अधिकारियों के अनुसार लगभग दो सौ ऐसे शिक्षक पाए गए हैं, जिन्होंने गलत प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया है. NIOS ने D.ElD सर्टिफिकेट को र’द्द करने का फैसला लिया है. इन शिक्षकों के एक ही बोर्ड यानी बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन नई दिल्ली से कक्षा 12वीं के फ’र्जी प्रमाण पत्र मिले हैं.
फ’र्जी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के अलावा इन शिक्षकों ने इस फर्जी बोर्ड का हलफनामा यानी कि एफीडेवट भी भी बनवाया है और इसे एनआईओएस को सौंप दिया है. अब इन शिक्षकों की जानकारी क्षेत्रीय कार्यालय पटना से NIOS दिल्ली को भेजी जाएगी. इन शिक्षकों ने डी.एल.एड. 2017-19 में ये शिक्षक कुछ वर्षों से निजी स्कूलों में काम कर रहे हैं.


Input: News 18