बिहार में पुलिस की ईमानदारी पर फिर से सवाल खड़े हुए हैं. मा’मला मुंगेर का है जहां एक दारोगा कैमरे में महज 150 रुपए लेते पक’ड़ा गया है. घू’सखो’री का ये पूरा खेल था’ना परिसर में हुआ जहां आ’रोपी दारोगा ने लड़की को बुलाकर कैरेक्टर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के नाम पर अ’वैध राशि की वसूली ली.वाकया मुंगेर के कोतवाली था’ना का है 31 जुलाई को शहर के आजाद चौक निवासी दुर्गा कुमारी (काल्पनिक नाम) के मोबाइल पर फोन आया.
फोन करने वाले ने कहा मैं कोतवाली था’ना से बोल रहा हूं. कैरेक्टर सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए एसपी ऑफिस से आपका कागज हमारे पास आया है, आप तुरंत था’ना पहुंचो. लड़की थाने में दारोगा साहब से मिली और कहा कि, सर मेरा काम कर दीजिए. तब उक्त पुलिस वाले ने 300 रूपये की डिमां’ड की. दारोगा की डिमांड पर लड़की ने कहा कि पैसा किस बात का दें तो पुलिस वाले ने कहा बिना खर्चा-पानी का काम नहीं होगा.
पेपर वापस एसपी कार्यालय भेज देंगे. तब लड़की ने कहा कि सर हम गरीब परिवार से हैं औक एक फॉर्म भरना चाहते हैं, जिसमें चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता है. तब पुलिस वाले ने कहा कि 200 रूपया दो. ना-हां में बात 150 रूपए में तय हुई और लड़की ने पैसा दे दिया.पैसे मिलने के बाद दारोगा जी ने कहा कि एसपी कार्यालय के काउंटर पर से प्रमाण पत्र एक दो दिनों में मिल जायेगा. लड़की काफी हि’म्मतवाली थी लिहाजा उसने पैसा देते हुए इस पूरी घ’टना को मोबाइल कैमरे में कै’द कर लिया.
इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस के वरीय अधिकारी भी चकित रह गए. डीआईजी मनु महाराज ने मा’मले में सं’ज्ञान लेते हुए एसपी और सम्बंधित अधिकारियों को जांच का आदेश देते हुए का’र्रवाई करने की बात कही है.

Input: News 18