मुजफ्फरपुर : भगवानपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े पताही फीडर से जुड़े ग्रामीण इलाके में गुरुवार की शाम पांच बजे करीब 16 घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई. वहीं फरदो फीडर की बिजली आठ घंटे बाद सुबह करीब सवा नौ बजे चालू हुई. बुधवार की देर रात करीब एक बजे फरदो में एक अ’नियंत्रित ट्रक ने दो 11 हजार वोल्ट के पोल में ट’क्कर मा’र दी.
ट’क्कर इतनी जो’ड़दार थी दो पोल पूरी तरह ध्व’स्त हो गये और आधा दर्जन पोल के तार व इंसुलेटर क्ष’तिग्र’स्त हो गये. इस कारण पताही व फरदो फीडर की बिजली गुल हो गयी.
गुरुवार की सुबह-सुबह टू’टे पोल की जगह नये पोल गा’ड़ने का काम शुरू हुआ तो सवा नौ बजे फरदो चालू हुआ, लेकिन पताही फीडर की बिजली शाम पांच बजे चालू हुई. वहीं गुरुवार को दिनभर चल रहे ते’ज हवा के कारण सुबह से शाम तक शहर से लेकर गांव बिजली ट्रिप करती रही.

हाल यह था कि हर आधे व पौन घंटे पर बिजली गुल हो जा रही थी. इस कारण एसकेएमसीएच पीएसएस से जुड़े उमानगर व जीरोमाइल फीडर की बिजली दिन में तीन से चार घंटे गुल रही. वहीं मिस्कॉट, खबरा, गोबरसही, भिखनपुरा, कच्ची पक्की, चंदवारा, एमआइटी, बैरिया, दामोदरपुर, सिकंदरपुर इलाके में बिजली ट्रिपिंग से उपभोक्ता परेशान रहे. व शाम को कांटी थर्मल से एसकेएमसीएच मेडिकल ग्रिड की बिजली ट्रिपिंग के कारण करीब 15 मिनट तक बं’द रही.