
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : हाल में ऐसा कई बार हुआ है, जब सोशल मीडिया के जरिये अफ’वाहें फैलाकर लोगों में दह’शत पैदा करने की कोशिश की गई, इसलिए मौजूदा हालात में सा’इबर पेट्रोलिंग की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस की सा’इबर सेल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सभी सोशल नेटवर्किंग साईट, व्हाट्सएप, फेसबुक समेत चैट रूमों पर नज़र रख रही है, बल्कि मैसेज बॉक्सों और वॉल्स भी पुलिस की सा’इबर सेल की निगाहों में हैं, और उसकी सतत मॉनिटरिंग की जा रही है.



एसएसपी ने बताया की सोशल मीडिया के मोनिटरिंग के क्रम में यह बात संज्ञान में आई की व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौ’हार्द बिगा’डने तथा नफ’रत फ़ैलाने के उद्देश्य से एक विडियो को वाय’रल किया जा रहा है. उपरोक्त विडियो एवं सम्बंधित तथ्यों की प्रारंभिक जांच साइबर सेल द्वारा करने से यह बात प्रकाश में आई की उक्त विडियो को सामाजिक सौ’हार्द बिगा’ड़ने एवं नफ’रत फ़ैलाने की भावना से वाय’रल किया जा रहा है.

उन्होंने बताया की भ्रा’मक विडियो सोशल मीडिया के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर एक बिट्टु नामक ग्रुप के सदस्य के मोबाइल नंबर XXXXXXX215 द्वारा अपलोड किया गया तथा उक्त मोबाइल XXXXXXX215 के धारक के रूप में विजय सहनी, पिता राम सजन सहनी, पता आनंदपुर गंगौली, सरैया, मुजफ्फरपुर के रूप में सत्यापन किया गया है. इस ग्रुप के एडमिन द्वारा भी इस वायरल वीडियो को जो समाज में नफ’रत फ़ैलाने के उद्देश्य से वाय’रल किया गया है, उसे रोकने का किसी प्रकार से प्रयास नही किया गया है, जो उनके (ग्रुप एडमिन के) मौन सहमति एवं समर्थन का परिचायक सिद्ध होता है. अतः मोबाइल धारक XXXXXXX215 के उपरोक्त वर्णित धारक एवं ग्रुप एडमिन एवं अन्य के विरुद्ध आई० टी० ए’क्ट एवं आईपीसी की सुसंगत धा’राओं के अंतर्गत नगर थानाध्यक्ष को प्रा’थमिकी दर्ज कर अग्रे’त्तर का’रवाई करने हेतु निर्देशित किया है.



