बकरीद पर्व के मद्देनज़र 250 दं’डाधिकारी की होगी प्रतिनियुक्ति, सौहा’र्दपूर्ण वातावरण में मनाये पर्व : डीएम

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियो को जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष और वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के द्वारा ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद का पर्व मुजफ्फरपुर जिले में शांतिपूर्ण और सौ’हार्दपूर्ण वातावरण में आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने की परंपरा रही है।

वावजूद इसके प्रतिनियुक्त दं’डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी पूरी संवे’दनशीलता के साथ अपने प्रतिनियुक्ति स्थल के क्षेत्र पर पैनी निगाह रखेंगे। उन्होंने स्पष्ठ निर्देश दिया कि पर्व के मौके पर विधि व्यवस्था संधारण में अपने-अपने उत्तरदायित्वो का निर्वहन गंभीरता पूर्वक करें। किसी भी तरह की कोताही पर कड़ी का’र्रवाई की जाएगी। साम्प्र’दायिक सौ’हार्द बिगाड़ने वाले अस’माजिक तत्वो को चिन्हित किया जा रहा है। सुर’क्षा के मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शांति भं’ग करने वाले जे’ल के सला’खों के पीछे होंगे।

जिले के सभी संवेद’नशील स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। असमाजिक त’त्व, गुं’डा तत्व और ऐसे जो भी जो सा’माजिक सौहार्द में ख’लल डालने का प्रयास करते है तो उन्हें ब’ख्शा नही जाएगा। वही ब्रीफिंग में वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि अफ’वाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखें। उन्होंने कहा कि कभी -कभी अफ’वाहों के बदौलत बड़ी घट’नाओं को अंजाम देने का प्रयास किया जाता है।

इस पर विशेष रूप से सत’र्कता बरतने की जरूरत है। कहीं से किसी भी प्रकार की अफ’वाह की जानकारी मिलते ही अफ’वाह फैलाने वाले का पहचान कर कड़ी का’र्रवाई करें। बकरीद पर्व के मौके पर विधि व्यवस्था संधारित करने के मद्देनजर जिले में कुल 246 स्टैटिक दंडाधिकारी और उतने ही संख्या में पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई साथ ही आठ सेक्टर दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गए है। विधि व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय परिसर स्थित पीआईआर में जिला नि’यंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दूरभाष संख्या 0621-2212377/ 2216275 है।

नियं’त्रण कक्ष दिनांक 11-08-2019 के प्रातः 6 बजे से 13-08-19 को 10 बजके रात्रि तक कार्यरत रहेगा। मुजफ्फरपुर शहरी क्षेत्रों में मस्जिद तक आने जाने- वाले रास्तों की साफ-सफाई का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया है। उक्त मौके पर सिविल सर्जन जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों को क्रियाशील रखेंगे। बकरीद पर्व 2019 के अवसर पर विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में डीडीसी और अपर पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर रहेंगे। ब्रीफिंग में सिटी एसपी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा, दोनो अनुमंडल पदाधिकारी, दोनो डीसीएलआर के साथ सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading