28 अगस्त को लॉन्च होगी यह इलेक्ट्रिक बाइक

अभी हाल ही में Revolt RV400 से पर्दा उठाया था। Revolt RV400 की प्री-बुकिंग्स दिल्ली और पूणे में पहले ही शुरू हो चुकी है। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में।

Revolt RV400 की संभावित कीमत 1 लाख रुपये हो सकती है। Revolt मोटर्स ने पहली RV400 को मानेसर प्लांट से रोल आउट किया है। इस प्लांट की सालाना क्षमता 1,20,000 बाइक्स बनाने की है। Revolt RV400 में ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में हैं।

add

Revolt RV400 में कई कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल किया है। इतना ही नहीं इसमें 4 प्री-लोडेड मोटरसाइकल साउंड्स दिए गए हैं, जिनमें से आप अपनी पसंद का साउंड सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा यह बाइक 4G LTE सिम से लैस है, जिससे इसके सभी इंटरनेट आधारित फीचर्स काम करते हैं।

Revolt RV400 फुल चार्ज होकर 156 km तक चलेगी और इसकी इसकी टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक को  रेग्युलर 15 ऐंपीयर प्लग पॉइंट पर चार्ज किया जा सकता है। रिवोल्ट पोर्टेबल बैटरी चार्जर के साथ ऑन-बोर्ड चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading