बजाज ऑटो अपनी Pulsar सीरिज को आगे बढ़ाते हुए पहली बार नई Pulsar 125 को मार्किट में उतारने जा रहा है। इससे पहले Pulsar 135 मार्किट में आ चुकी है। लेकिन ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कंपनी पल्सर को अब 125cc इंजन में लॉन्च करेगी।
नई Pulsar 125 की पूरी जानकारी हम आपको 4 या 5 सितम्बर को दे सकेंगे, लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि बजाज की तरफ से कोई एम्बर्गो नहीं हो।आगामी मॉडल पल्सर सीरिज का सबसे सस्ता मॉडल होगा और ऐसा माना जा रहा है कि ग्राहक इसे काफी पसंद करेंगे। बाइक का डिजाइन मौजूदा पल्सर 150 के जैसा हो सकता है।

नई Pulsar 125 में 125cc का सिंगल सिलिंडर, 4 स्ट्रोक इंजन मिलेगा जो 13 Bhp की पावर और 11.4 Nm का टॉर्क देगा। इसके अलावा यह इंजन 5 स्पीड गियर से लैस होगा। बेहतर राइड के लिए इसमें Nitrox सस्पेंशन मिलेंगे। सेफ्टी के लिए कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) को शामिल किया जायेगा।