बिहार के 24 जिलों में झमाझम बारिश, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

पटना: प्री-मानसून को लेकर बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है. सोमवार दोपहर से मंगलवार की सुबह तक राज्य के 25 जिलों में अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा कटिहार में 132.8 मिमी बारिश दर्ज की गयी. बुधवार को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. हालांकि इस दौरान कई जिलों में गर्मी भी रह सकती है. अन्य हिस्सों में तेज हवा के साथ भारी बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बुधवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश को लेकर संभावना जतायी है. दक्षिण-मध्य इलाकों के 8 जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. हालांकि इस दौरान दक्षिण-पश्चिम इलाकों के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. यानि राज्य में अलग-अलग जिलों में अलग-अलग मौसम का रंग देखने को मिलेगा.

24 जिलों में बारिश की चेतावनी

जिन 24 जिलों में आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, वैशाली, सारण, सिवान, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका शामिल हैं. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading