ईद-उल-अजहा आज, ईदगाहों में नमाज अता कर मांगेंगे दुआ, देखें…

मुस्लिम समुदाय का खास त्योहार बकरीद (ईद-उल-अजहा) सोमवार को है। समुदाय के लोग ईदगाहों में नमाज अता कर अल्ला से अच्छे करम को अख्तियार करने तथा बुरा’इयों को छोड़ने की दुआएं मांगेंगे। इस त्योहार में कु’र्बानियों की हो’ड़ है। बाजार में खरीद जोरों पर है। ईदगाहों की साफ सफाई अंतिम दौ’र में है। सुबह नमाज अता करने को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं।

लाजपत नगर पडरौना जामा मस्जिद के पेश-ए-इमाम मुफ्ती रजाउल मुस्तफा ने बताया कि जामा मस्जिद में सुबह 6.30 बजे, छावनी स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे, कठकुइयां मोड़ स्थित गुफ्ती शहीद ईदगाह में सुबह 7 बजे, खिरिया टोला स्थित ईदगाह में 7.15 बजे तथा नौकाटोला स्थित ईदगाह पर सुबह 8 बजे नमाज होगी।नगरपालिका प्रशासन ने ईदगाहों के आसपास साफ-सफाई की खास व्यवस्था कर रखी है। परिसर व आसपास की सड़कों की सफाई को लेकर निर्देश दिया गया है। नपा अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल ने कहा कि सभी मस्जिद व ईदगाह के आसपास सफाई के लिए टीम लगाई गई है।

——

बुराइयों को करें कुर्बान: मुफ्ती रजउल मुस्तफा

पेश-ए-इमाम मुफ्ती रजउल मुस्तफा कहते हैं ईद उल अजहा के दिन दुनिया भर के खुश अक़ीदा मुसलमान अल्लाह ताला की रिजा और उसकी ़खुशनुदी हासिल करने के लिए उसकी बारगाह में कुर्बानी का नजराना पेश करते हैं। इमाम ने कहा कि इस मौके पर अपनी जिद, अना, हसद, बदगुमानी, बुग्’•ा, अदावत और उन तल़्ख लहजों को भी कु’र्बान करें, जिनसे तल़्खयिां जन्म लेती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.