
बैठक को संबोधित करते हुए डीएम श्री सिंह ने कहा कि बकरीद के दिन ही सावन का अंतिम सोमवार पड़ रहा है। इसलिए विशेष चौक’सी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गया में हर त्यौहार में कोई न कोई घट’ना होती है। उन्होंने सुबह की नमाज के बाद कुर्बा’नी के दौरान सभी स्थलों पर धार्मिक ना’रा, स्लोग’न या किसी तरह का जुलू’स नहीं निकलने देने का निर्देश दिया। डीएम ने सभी दं’डाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति स्थल पर पुलिस पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का नि’र्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में घटना घटेगी। वहां के दं’डाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के विरु’द्ध का’र्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को पहचान पत्र साथ रखने का निर्देश दिया। बैठक में सिटी एसपी मंजीत, डीडीसी किशोरी चौधरी, अपर समाहर्ता राजकुमार सिन्हा, सदर एसडीओ, डीटीओ, डीआरडीए निदेशक एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
