कोंग्रेसियो ने जताई ख़ुशी, सोनिआ गाँधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने पर बांटे लड्डू।

सोनिया गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर लड्डू का वितरण किया। देश के कई छेत्रो में लोगों के बीच लड्डू बांटा गया। कहा गया कि सोनिया के नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। लड्डू वितरण एनएसयूआई के पूर्व नगर अध्यक्ष रजनीश सिंह के नेतृत्व में किया गया।

 

मौके पर पूर्वी विधानसभा के प्रभारी परविंदर सिंह, चिन्ना राव, अविनाश सिंह, सोनू सोनकर मौजूद थे। वहीं, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव राकेश साहू के नेतृत्व में रविवार को साकची शहीद चौक पर लड्डू का वितरण किया गया। मौके पर कांग्रेस नेता कोल्हान प्रभारी ओबीसी धर्मेंद्र सोनकर, परितोष सिंह, कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव पुनीत चौधरी, जिला ओबीसी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, संजय चौधरी, सीताराम चैधरी, दीपक गुप्ता, कमलेश साव, संजय यादव आदि शामिल थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading