अंधेरी के एक सिनेमाघर में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ का टेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर के रिलीज से पहले आयुष्मान ने ट्वीट कर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें कैप्शन था-पूजा को इंतजार है आपका।
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ड्रीमगर्ल को निर्देशक राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में वह महिलाओं की आवाज में पूरी फिल्म में बात करते दिखाई देंगे।
इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ड्रीम गर्ल 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।
