इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेड और तकनीशियन अपरेंटिस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी।
लिखित परीक्षा चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, कोचीन और बैंगलोर में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में मल्टीपल चॉइस और ऑब्जेक्टिव प्रश्न शामिल किए जाएंगे।
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आपको बता दें की ऑयल इंडिया लिमिटेड द्वारा टेक्निकल, नॉन टेक्निकल ट्रेड और टेक्निशियन अप्रेंटिस के पदों पर होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए हैं।

ऐसे करें डाउनलोड –
1 : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2 : ‘होम पेज’ पर अप्प्रेन्टिसशिप्स सेक्शन पर जाएं।
3 : एक नई विंडो, अपना पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट करें।
4 : अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
5 : अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।