#DARBHANGA #BIHAR : सिंहवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में बारिश के बाद नल-जल योजना की सच्चा’ई सामने आने लगी है। योजना के तहत जलापूर्ति के लिए तीन फीट की ज’गह लगभग छह इंच नीचे डाली गई पाइप जगह-जगह दिखने लगी है। प्रशासनिक द’बाव के बा’वजूद योजना से लोगों के घर तक पेयजल नहीं पहुंच पाया है। पंचायत के वार्ड एक के ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर दो’षी के खि’लाफ अवि’लंब का’र्रवाई करने की मांग की है।

सेढ़ा टोल के महेंद्र सहनी, यदुवीर सहनी सहित दो दर्जन लोगों ने का’र्रवाई नहीं होने पर जेई, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, मुखिया एवं प्रखंड प्रशासन के खि’लाफ आं’दोलन की चे’तावनी दी है। ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति के लिए सरकार की ओर से आई योजना उक्त कर्मियों एवं प्रति’निधि के खेल में फं’स गई है। हरिहरपुर पंचायत में इस योजना में बीडीओ के नि’रीक्षण में अनि’यमितता पाए जाने के बावजूद की गई का’र्रवाई से लोग अ’वगत नहीं हो पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों में रो’ष है। इस संबंध में बीडीओ सिद्धार्थ ने बताया कि सात नि’श्चय योजना में अनि’यमितता करने वाले ब’ख्शे नहीं जाएंगे। ग’ड़बड़ी की जांच कर समुचित का’र्रवाई की जाएगी।
