अपनी बेबाक बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने जम्मू-कश्मीर को लेकर एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। स्वरा भास्कर का ट्वीट जम्मू-कश्मीर और उनकी ईद को लेकर है।
स्वरा ने ट्वीट में लिखा- ‘इस त्योहार पर किसी को भी अकेला और पागल महसूस करने की जरूरत नहीं है। दिल्लीवालों इन कश्मीरी स्टूडेंट्स के प्रति थोड़ी मोहब्बत दिखाओ। थोड़ा खाना लेकर आइए और ज्वॉइन कीजिए।’
स्वरा ने सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे पर सभी को दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचकर प्रोटेस्ट करने की अपील की है। अपने इस पोस्ट में स्वरा ने एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में जम्मू-कश्मीर को काले रंग का दिखाया गया है।

तस्वीर के साथ लिखा है- ‘ईद घरों से दूर, कश्मीर में कम्युनिकेशन ब्लैकआउट है तो चलो हमारे साथ सेलिब्रेट करो। जम्मू-कश्मीर के लोगों द्वारा आयोजन किया जा रहा है। अपना लंचबॉक्स साथ में लेकर आइए।’
स्वरा अपने ट्वीट पर काले जम्मू-कश्मीर दिखाने के चलते ट्रोल हो रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-‘बीबीसी वालों ने बोला क्या?

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिख- ‘क्या यही स्टूडेंट्स 2 साल पहले क्रिकेट मैच में पाकिस्तान से भारत की हा’र को सेलिब्रेट नहीं कर रहे थे? तो उन्हें एक लात मा’रिए। एं’टी नेशनल्स को ला’त पड़नी चाहिए। यदि ये वाकई भारतीय हैं तो हमारा दिल और बांहे इनकी लिए हमेशा खुली हैं।’
एक और अन्य यूजर ने स्वरा के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘जो करना है करो, लेकिन कश्मीर में अं’धेरा मत दिखाओ। अभी तो वहां सुबह हुई है और तिरंगा खिला है।’