बक्सर. बिहार के बक्सर जिले में रविवार देर रात झाड़फूंक कराने गई महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा ब्रह्म स्थान के पास की है। पुलिस ने महिला के बयान पर 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

अंधविश्वास के चक्कर में उल्झी महिला
मिली जानकारी के मुताबिक महिला को कई दिनों से शक हो रहा था कि भूत-प्रेत उसके परिवार को परेशान कर रहा है। इससे परिवार में कलह हो रहा है और सभी लोग बीमार हैं। इस बात से परेशान महिला रविवार शाम झाड़-फूंक कराने चौसा ब्रह्म स्थान आई थी।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
रात में महिला चौसा में ही रूक गई जहां 4 युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। सुबह घर पहुंची महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। दंपति ने महिला थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।