चुनाव में रुपये लुटाने वाले नेताओं की खैर नहीं, चुनाव आयोग की है पैनी नजर

NEW DELHI : अगले महीने देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इन राज्यों में चुनावी सरगर्मी तेज है और नेता जनता को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. लेकिन इस बार चुनाव में रुपये लुटाने वाले नेताओं पर चुनाव आयोग की पैनी नजर है. धन के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए आयोग ने संवेदनशील सीटों की एक लिस्ट तैयार की है. लिस्ट में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की कुल 106 विधानसभा सीटों के नाम हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा कि वैसे तो 5 राज्यों की सभी सीटों पर नेताओं के खर्च पर आयोग की नजर होगी लेकिन संवेदनशील सीटों पर विशेष नजर रखी जाएगी. मध्यप्रदेश की 230 में से 66 विधानसभा सीटें, छत्तीसगढ़ की 90 में से 26 सीटें और राजस्थान की 200 में से 14 सीटों को चुनाव आयोग ने खर्च के लिहाज से संवेदनशील माना है. मध्यप्रदेश की 66 संवेदनशील सीटें राज्य की 38 जिलों में फैली हुई हैं, जबकि छतीसगढ की 26 संवेदनशील सीटें राज्य की 12 जिलों से चुनी गई हैं. राजस्थान की 14 संवेदनशील सीटें राज्य के 7 जिलों में से चुनी गई हैं.

मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने बताया कि ऐसी सीटों पर चुनाव आयोग खास निगरानी रखेगा. फ्लाइंग स्कवायड, क्विक रिस्पॉंस टीम, वीडियो निगरानी टीम और सी-विजिल मोबाइल ऐप के जरिये विशेष नजर रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि पूर्व के चुनाव अनुभवों और उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी ऐसे सीटों की सूची तैयार करते हैं. इस लिस्ट को राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजा जाता है.

मिजोरम में कोई भी सीट खर्च के लिहाज से संवेदनशील नहीं हैं क्योंकि मिजोरम के चुनाव में धन के दुरुपयोग की खबरें कम आती हैं. वहीं तेलंगाना की सूची अभी तैयार होनी बाकी है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading