साउथ अफ्रीका में पंजाबी युवक बलजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी

बटाला. साउथ अफ्रीका में बटाला के मोहल्ला शुक्रपुरा के रहने वाले बलजीत सिंह की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बलजीत सिंह की 14 जनवरी को शादी थी। उनके भाई संदीप सिंह ने बताया कि वह पिछले 14 सालों से साउथ अफ्रीका में रह रहा है और वहां पर ग्रोसरी स्टोर चलाता है, जबकि उसका भाई बलजीत सिंह करीब 10 साल से साउथ अफ्रीका में था और शराब का होल सेलर था।
संदीप ने बताया कि वह इन दिनों अपने घर बटाला में परिवार से मिलने आया हुआ था और पीछे से उसका भाई बलजीत सिंह साउथ अफ्रीका में अकेला था। 17 अक्टूबर की शाम को भाई बलजीत सिंह अपनी कार में था और साउथ अफ्रीका के जिला पटौरिया में कुछ अज्ञात लोगों ने बलजीत सिंह को गोलियां मार दीं। बलजीत सिंह को तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना उन्हें 18 अक्टूबर की शाम को मिली।
संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई का किसी के साथ जायदाद को लेकर विवाद चल रहा था। संदीप ने आशेका जताई है कि उसके भाई के कत्ल की वजह जायदाद का विवाद ही है। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीका में पुलिस इस कत्ल की जांच-पड़ताल करने में लगी हुई है। संदीप का कहना है कि बलजीत का शव सोमवार को बटाला पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading