पाक अभिनेत्री वीना मलिक ने शांति का नोबेल जीतने वाली पाकिस्तानी शिक्षा अधिकार कार्यकर्ता मलाला युसुफजई को निशाने पर लिया है।

वीना का मानना है कि मलाला ने कश्मीर मुद्दे पर सही रुख नहीं अपनाया है। रोजनामा पाकिस्तान में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक वीना मलिक इस बात से नाराज हैं कि मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली मलाला ‘भारत के कब्जे वाले कश्मीर’ के विशेष दर्जे में बदलाव पर चुप क्यों हैं।

वीना ने मलाला को लेकर एक ट्वीट भी किया। वीना ने 7 अगस्त को ट्वीट को मलाला को लेकर ट्वीट किया- ‘मुझे हैरत हो रही है कि अगर तुम कश्मीर के मसले से परिचित हो तो तुमने अभी तक इस पर भारत को क्यों नहीं कुछ कहा। मैं तुम्हें अनफॉलो कर रही हूं।’