रेपको बैंक द्वारा जारी विज्ञप्ति के तहत सहायक प्रबंधक के पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से (BE / B.Tech / BCA / B.Sc कंप्यूटर साइंस) में ग्रेजुएशन और सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर अनुप्रयोग के क्षेत्र में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना आवश्यक है। अन्य शैक्षिक योग्यता के लिए उम्मीदवार आगे दी गई अधिसूचना को देखें।
उम्मीदवारों की न्यनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।

पद का नाम पदों की संख्या
सहायक प्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) 03
13 अगस्त, 2019 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है
सभी उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार माध्यम से किया जाएगा।