बैंक खुलने का बदल सकता है समय, जाने क्या होगा बैंक का टाइमिंग।

ज्यादातर लोग बैंक से जुड़े काम करने के लिए बैंक खुलने का इंतजार करते हैं। ज्यादातर सभी पब्लिक सेक्टर बैंक सुबह 10 बजे खुलते हैं और लोग 10 बजे का इंतजार करते हैं। लेकिन अब बैंकों के खुलने की टाइमिंग बदल सकती है। ऐसा होने पर ग्राहकों की परेशानी कम होगी। वह ऑफिस जानें से पहले अपना बैंक से जुड़ा काम निपटा पाएंगे। ये नए नियम सितंबर से लागू होंगे। अगर ये नियम लागू होते हैं तो बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे।

th (38).jpg
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सुबह 9 बजे खोलने का प्रस्तायव दिया है। टाइम्सन ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक देश भर के बैंकों के खुलने के समय को एक जैसा करने का प्रस्ताव दिया गया है।

Chandran IAS_SM.jpg
जून महीने में बैंकिंग डिवीजन की एक बैठक हुई थी जिसमें सुविधा के मुताबिक बैंक ब्रांच खुलने पर जोर दिया गया। ग्राहक सुविधा पर गठित उपसमिति की बैठक में भारतीय बैकिंग एसोसिएशन ने बैंकों के खुलने के टाइमिंग को लेकर तीन प्रस्ताव दिये हैं। पहला सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बचे, दूसरा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और तीसरा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक। बैंक अपनी टाइमिंग को लेकर राज्य स्तर की बैंकर्स कमिटी के साथ मिलकर फैसला ले सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बैंक खुलने का समय सितंबर से लागू हो सकता है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading