#PATNA #BIHAR #INDIA : राज्यपाल फागू चौहान से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को अपराह्न राजभवन जाकर शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री करीब चार बजे राजभवन पहुंचे और आधा घंटा से कुछ अधिक देर तक राज्यपाल के साथ रहे। हालांकि राजभवन सचिवालय ने इसे महज शिष्टाचार मुलाकात बताया।

गौरतलब है कि श्री चौहान ने 29 जुलाई को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। उसके बाद पहली बार मुख्यमंत्री सोमवार को उनसे मिलने राजभवन पहुंचे थे। वैसे इस अंतराल में दोनों की कई बार समारोहों में मुलाकात हुई थी। रविवार को भी अगस्त क्रांति दिवस पर शहीदों को दोनों ने साथ में श्रद्धांजलि दी थी।
