#Saaran #Bihar बिहार के सारण जिले के नगर था’ना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दु’ष्कर्म के मा’मले में पुलिस ने सोमवार को आईटीबीपी के एक जवान सहित तीन लोगों को गि’रफ्तार किया। सारण जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरिकिशोर राय ने आईएएनएस को बताया कि छात्रा के साथ सामूहिक दु’ष्कर्म के मा’मले में तीन आ’रोपियों को गि’रफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि गि’रफ्तार लोगों में सोनू सद्दाम, अतिश कुमार शर्मा और रविराज शर्मा शामिल हैं। रविराज आईटीबीपी का जवान है।एसपी ने कहा कि रविराज की गि’रफ्तारी की सूच’ना आइटीबीपी के अ’धिकारियों को दे दी गई है। छात्रा शनिवार को छपरा में जब परीक्षा देकर घर लौट रही थी, उसी समय बद’माशों ने उसे एक घर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दु’ष्कर्म किया था।
लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची। घर में घु’सते ही वह अ’चेत हो गई। बेहोश लड़की को परिजनों ने छपरा सदर अ’स्पताल में भ’र्ती कराया, लेकिन हालत चिं’ताजनक देखकर उसे पटना मेडिकल कॉलेज अ’स्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया। फिलहाल पी’ड़िता का इ’लाज पीएमसीएच में चल रहा है।


Input: Hindustan