#CHHAPRA #BIHAR #INDIA : शहर के टाउन थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक से गाड़ी समेत एक लडकी का अ’पहरण हो गया। वह अपने मां-पिता के साथ थावे से तीन दिनों पूर्व छपरा आयी थी। तभी यह घटना हो गयी। समस्तीपुर के हजपुरवा चममेहली गांव के प्रमोद सिह ने घट’ना के तीन दिनों बाद टाउन थाने में प्राथमिकी द’र्ज करायी है।

इसमें कहा गया है कि वे थावे से पूजा कर अपनी बेटी व पत्नी के साथ छपरा नगरपालिका चौक पहुंचे। वहीं लेट होने पर अपने दोस्त के घर मढ़ौरा जा रहे थे। थोड़ी देर के लिए गाडी से वे और उनकी पत्नी उतर कर दुकान में गईं। उसके बाद से उनकी गाड़ी व बेटी को ला’पता कर दिया गया। इस मामले में भोजपुर जिले के हरे राम, गीता देवी, दिलीप राम समेत छह लोगों को नामजद किया गया है। उन्होंने आ’शंका जतायी है कि उनकी बेटी की ह’त्या कर ला’श गायब कर दिया गया होगा।
