#Ranchi #Jharkhand भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन बच्चों के लिए उत्साह का पर्व भी है। जिसकी कलाई पर जितनी खूबसूरत राखी वह उतना खुश। बड़े तो पतली और साधारण राखी पसंद करते हैं। बच्चों को आज भी डेकोरेटेड राखियां ही भाती हैं, बच्चों की मंशा को देखते हुए रांची का बाजार तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिक लोकप्रियता को देखते हुए मोदी राखी भी बाजार में छाया हुआ है.
रांची के बाजार में सबसे अधिक क्रेज मोदी राखी का ही है। राखी के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी है। इसके अलावा डोरेमोन, पोकेमॉन, स्पीनर, मोटू-पतलू, लाइट आदि कार्टून की राखियां पसंद की जा रही है। रांची में दुकान के साथ-साथ सड़क किनारे भी लोग स्टॉल लगाकर राखी बेच रहे हैं।
बाजार में 5 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध है।राखी बाहर भेजने के लिए डाकघरों में भी लंबी कतारें लग रही हैं। डोरंडा, मेन रोड में तो राखी रजिस्ट्री करने में घंटों लग जा रहे हैं।रांची में दिल्ली, मुंबई व कोलकाता से राखियां मंगवाई जाती है। इसके अलावा रांची में भी महिलाएं राखी बनाती हैं। रांची में ही तैयार बेहद खास किस्म की राखियां बाजार में उपलब्ध है।
Input: Jagran