हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी हैं प्रभु राम के वंशज, भारतीय वैज्ञानिकों ने किया था DNA शोध, देखें…

#National #BreakingNews अयोध्या रामजन्म भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट रोजाना सु’नवाई कर रहा है। आज, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में इस म’सले पर पांचवें दिन सुन’वाई हो रही है। बुधवार से सुप्रीम कोर्ट इस केस की लगातार सुन’वाई कर रहा है। शुक्रवार को सुनवाई के दौ’रान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा था, क्या भगवान राम का कोई वं’शज दुनिया में कहीं भी या अयोध्या में मौजूद है?

इसके बाद प्रभु राम का वंशज होने के कई दावे सामने आ चुके हैं। राजसमंद से भाजपा सांसद और जयपुर राजघराने की सदस्य दीया कुमारी (Diya Kumari) का नाम भी इन दावेदारों में शामिल है। आपको जानकर हैरत होगी कि हिंदू ही नहीं मुस्लिम भी प्रभु राम के वंशजों में शामिल हैं। ये कोई दावा नहीं, बल्कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा किया गया एक डीएनए शोध है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में राम के वंशजों की ढेरों कहानियां मौजूद हैं। सुप्रीम कोर्ट में ये मु’द्दा उठने के बाद एक बार फिर से खुद को प्रभु राम का वंशज बताने वाले दावेदारों की कहानियां सामने आने लगी हैं। जयपुर राजघराने की भाजपा सांसद दीया कुमारी ने अपने पोथीखाने में उपलब्ध हस्तलिपि, वंशावली व दस्तावेजों के आधार पर वंशज होने के सुबूत पेश किए हैं।

दीया कुमारी ने रविवार को ट्वीट कर दावा किया कि जयपुर राजपरिवार की गद्दी भगवान राम के पुत्र कुश के वंशजों की राजधानी है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि दुनियाभर में प्रभु राम के वंशज मौजूद हैं। इसमें उनका परिवार भी शामिल है, जो श्रीराम के पुत्र कुश के वंशज हैं।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.