बिहार में टू’टा महागठबंधन, मांझी के बाद कांग्रेस छो’ड़ेगी राजद का साथ।

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार महागठबंधन के लिए बुरी खबर है। हम पार्टी के जीतन राम मांझी के बाद कांग्रेस ने भी राजद का संग छोड़’ने का मन बना लिया है।

राजद के युवराज के एकांतवास के बाद अब महागठबंधन की पार्टियों में बैचेनी बढ़ने लगी है। हम पार्टी के चीफ जीतन राम मांझी पहले ही राजद से अलग होने की बात कह चुके हैं। अब कांग्रेस ने भी महागठबंधन के भविष्य पर सवाल उठा दिया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा है कि आरजेडी के साथ गठबंधन हमारा लोकसभा चुनाव के लिए था। प्रेमचंद मिश्रा ने यह भी कहा कि महागठबंधन लोकसभा चुनाव तक के लिए ही बना था।

इसके अलावा प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि हर पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति बना रही है और उसपर काम कर रही है. प्रेमचंद्र मिश्रा ने यह भी साफ किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आलाकमान के फैसले के बाद गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा. आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद से ही महागठबंधन के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.