यहां अर्धरात्रि में पंचमुखी शिवलिंग के दर्शनों को आते हैं हजारों सांप, जानें क्‍या है मान्‍यता ‘ॐ नमः शिवाय’

बांगरमऊ उन्‍नाव नगर के दक्षिण कटरा-बिल्‍हौर मार्ग पर स्थित है बोधेश्‍वर महादेव मंदिर। इस मंदिर में असाध्‍य रो’गों से पी’ड़‍ित श्रद्धालुओं का तां’ता लगा रहता है। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि अब तक यहां शिवलिंग के स्‍पर्श मात्र से ही हजारों गं’भीर बीमा’री से पी’ड़‍ित भक्‍त ठीक हो चुके हैं।

यही नहीं इस मंदिर की महिमा इतनी ही है कि दूर-दूर से भक्‍त यहां शिव के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं।स्‍थानीय इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. करुणा शंकर शुक्‍ल के शोधपत्र में प्रकाशित जानकारी के मुताबिक बांगरमऊ में स्‍थापित पंचमुखी शिवलिंग का पत्‍थर, एक दुर्ल’भ पत्‍थर है। कहा जाता है कि यह पत्‍थर 400 साल पहले ही विलुप्‍त हो चुका है।

इसके अलावा मंदिर में स्‍थापित नंदी बाबा और नवग्रह पर पाषाण काल की पच्‍चीकारी देखते ही बनती है। इस विषय में बताया जाता है कि यह कला 15वीं शताब्‍दी की है।बोधेश्‍वर महादेव मंदिर के बारे में कथा मिलती है कि नेवल के राजा को पंचमुखी शिवलिंग, नंदी और नवग्रह स्‍थापित करने का बोध स्‍वयं भोलेनाथ ने कराया था। इसी के चलते मंदिर का नाम भी बोधेश्‍वर महादेव मंदिर पड़ा।

कहा जाता है कि जब राज्‍यकर्मी रथ पर शिव, नंदी और नवग्रह को लेकर आ रहे थे तभी वह रथ राजधानी में प्रवेश करते ही भूमि में धं’सने लगा। इसके बाद तमाम प्रयास किए गये लेकिन रथ नहीं निकल सका। फिर राजा ने उसी स्‍थान पर सभी प्रतिमाओं की स्‍थापना करवा दी।

तभी से ही भक्‍त बोधेश्‍वर मंदिर में असाध्‍य बी’मारियों की अर्जियां लगाने पहुंचने लगे। कहा जाता है कि इस शिवलिंग के सच्‍चे मन से स्‍पर्श मात्र से ही भक्‍तों की बी’मारियां दूर हो जाती हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.