पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को दु’रुस्त करने के लिए राज्य सरकार ने कमर क’स ली है। मुख्य सचिव दीपक कुमार स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण सड़कों पर नई व्यवस्था 17 अगस्त से लागू होगी। इसके 15 दिनों बाद पूरे पटना में इसे लागू किया जाएगा। इसके तहत कई सड़कों को वन-वे किया जाएगा। बहुत सारे ट्रैफिक सिग्नल बं’द किए जाएंगे। कुछ दूसरी जगह शि’फ्ट किए जाएंगे। और भी कुछ निर्णय हुए हैं जिन्हें लागू किया जाना है।
कई पार्किंग जोन बनेंगे
मुख्य सचिव ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी समेत विभिन्न विभागों के आलाधिकारियों और पटना कमिश्नर-डीएम के साथ प्रमंडलीय कार्यालय में मंगलवार को बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि शहर में कई जगह पार्किंग जोन भी बनेंगे। इसके अलावा वाहनों की फिटनेस जांच नियमित रूप से की जाएगी। इसकी योजना बन रही है।
गौरतलब हो कि पटना हाईकोर्ट ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सरकार के आलाधिकारियों को बु’लाकर कई निर्देश दिए थे। कुछ पदाधिकारियों को फ’टकार भी लगाई थी। 27 जुलाई को छुट्टी के दिन विशेष कोर्ट लगाकर मुख्य न्यायाधीश ने स्वयं कई घंटों तक सु’नवाई की थी। पटना ट्रैफिक पुलिस में जवानों की कमी नहीं होगी।
बैठक में ट्रैफिक पुलिस में जवानों की क’मी को लेकर भी चर्चा हुई। डीजीपी ने तत्काल इसे दूर करने के लिए 250 सिपाही और 150 होमगार्ड उपलब्ध कराने का आदेश दिया। विभिन्न जिलों से सिपाही और होमगार्ड को पटना में तै’नात किया जाएगा।

