डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अगली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का पहला लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की कहानी दिखाई गई है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ के लुक को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट कर फैंस के साथ शेयर किया। विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया- ‘अगले साल इसी वक्त जब देश अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तब मैं आप लोगों के लिए कश्मीरी पंडितों की कहानी लेकर आऊंगा।
‘द कश्मीर फाइल्स’ के बारे में बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा- ‘मैं लंबे वक्त से कश्मीर मुद्दे पर फिल्म बनाना चाहता था। ‘द ताशकंद फाइल्स’ की सफलता के बाद मेरे अंदर विश्वास आया।
