जश्न-ए-आजादी: 73वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं, पढ़ें..

पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ मना रहा है। 73वें स्वतंत्रता दिवस (73rd Independence Day) पर आज पूरे भारत में खुशी और जोश की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) आज स्वतंत्रता दिवस (independence day 2019) के मौके पर करीब सुबह 7.30 बजे लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इतना ही नहीं,

पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से लगातार छठी बार देश को संबोधित करेंगे। उम्मीद जतायी जा रही है कि अपने इस संबोधन में वह जम्मू कश्मीर के संबंध में अपनी सरकार के महत्वपूर्ण फैसले और अर्थव्यवस्था की स्थिति समेत कई मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। भारी जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राजग की सत्ता में वापसी के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह पहला संबोधन होगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.