बिहार में रहेगा कानून का राज, भ्रष्टाचा’र से नही किया जाएगा किसी तरह का समझौता: नीतीश कुमार

#PATNA #BIHAR #INDIA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अप’राध, भ्रष्टाचा’र और सांप्रदा’यिकता के साथ किसी प्रकार का स’मझौता नहीं किया जाएगा और प्रदेश में कानून का राज, विधि व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द्र का वातावरण कायम है।

73वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में तिरंगा फहराने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि किसी विद्वेष और भेदभाव के बिना, प्रदेश में कानून का राज कायम किया गया है। राज्य में सामाजिक सौहार्द्र और सांप्रदायिक सद्भाव का वातावरण होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि विधि व्यवस्था और अपराध अनुसंधान की अलग-अलग इकाई व्यवस्था आज से हर थाने में लागू कर दी गयी है। अ’पराध नियंत्रण के लिए गश्ती दल पर नजर रखने के उद्देश्य से वाहनों में जीपीएस उपकरण लगाए जाएंगे।

नीतीश ने कहा कि भ्रष्टाचा’र से कभी समझौता नहीं किया गया और न ही कभी किया जाएगा। ”अप’राध, भ्रष्टाचा’र और सांप्रदा’यिकता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घूसखो’री, आय से अधिक संपत्ति रखने या पदों के दुरूपयो’ग में संलिप्त, भ्र’ष्ट लोक सेवकों के खि’लाफ क’ठोर एवं प्रभावी का’र्रवाई जारी रहेगी तथा उन तत्वों को भी नहीं ब’ख्शा जाएगा जो अ’वैध एवं अ’नैतिक तरीके से ध’नार्जन में संलि’प्त हैं।


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading