बॉलीवुड के मिस्टर पर्फक्ट्निस्ट आमिर खान के साथ दो फिल्मों में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्रोल हो गईं । 15 अगस्त के दिन उनकी प्रोफाइल फोटो काले रंग से रंग गई । इसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।

यूजर्स का कहना था कि वो पाकिस्तान को सपोर्ट कर रही हैं । यूजर्स के ट्रोल करने पर फातिमा को सामने आना पड़ा । उन्होंने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। फातिमा ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है । फातिमा के सफाई देने से पहले यूजर्स उन्हें न’फरत भरे मैसेज भेजते रहे।
फातिमा ने लिखा, ‘कोई मेरे बारे में टि्वटर पर गलत जानकारी फै’ला रहा है । मैंने अपनी प्रोफाइल फोटो ब्लैक नहीं लगाई । भगवान जाने कि क्या समस्या है ।’