इंस्टैंट मल्टीमिडिया मैसेजिंग एप WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर और अपडेट जारी करते रहता है। व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए बीटा वर्जन पर नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

Wabetainfo द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने व्हाट्सएप में सिक्टोरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट देने की तैयारी कर रही है, व्हाट्सएप का यह फीचर एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.221 पर देखा जा सकता है।

नए अपडेट के बाद व्हाट्सएप एप को ओपन करने के लिए यूजर्स को फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा, हालांकि सेटिंग्स में जाकर पहले इसे फीचर को एक्टिव करना होगा। इस फीचर के बाद यूजर्स को सिक्टोरिटी के मामले में काफी फायदा होगा।

यदि आपका फोन किसी अन्य व्यक्ति के पास है और लॉक खुला है तो भी वह आपका व्हाट्सएप चैट नहीं पढ़ पाएगा, क्योंकि व्हाट्सएप को ओपन करने के लिए उसे आपकी फिंगरप्रिंट की जरूरत होगी