विंडोज 10 वाले दुनियाभर के 80 करोड़ सिस्टम पर है’किंग का ख’तरा है। इसकी जानकारी खुद माइक्रोसॉफ्ट ने दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 10 यूजर्स को कंफर्म किया है कि सिस्टम में रिमोट कोड एक्जिक्यूशन (RCE) नाम से दो बग हैं।

इसकी पुष्टि माइक्रोसॉफ्ट के सिक्टोरिटी रिस्पॉन्स सेंटर ने की है। इस बग के कारण मैलवेयर को एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर तक ऑटोमेटिक जा सकते है। कंपनी ने अभी तक इस बग से निपटने के लिए कोई अपडेट जारी नहीं किया है। ऐसे में विंडोज 10 वाले दुनियाभर के करोड़ों कंप्यूटर और लैपटॉप पर सिक्योरिटी का ख’तरा है।
माइक्रोसॉफ्ट के इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम के निर्देशक सिमोन पोप ने अपने एक बयान में कहा है कि इस बग के कारण विंडोज 10 के सभी वर्जन वाले कंप्यूटर और लैपटॉप प्रभावित हैं। इसमें सर्वर वर्जन भी शामिल हैं।