स्वतंत्रता दिवस पर इस साल रिलीज हुई दोनों फिल्मों को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। फिल्म मिशन मंगल जहां अक्षय कुमार के करियर की बेस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है। वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस ने अपने निर्माण की लागत पहले दिन ही वसूल कर ली।
फिल्म बाटला हाउस ने रिलीज के पहले दिन 14 करोड़ 59 लाख रुपये की कमाई की। फिल्म की मेकिंग का बजट 14 करोड़ रुपये है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई के आंकड़ों के लिहाज से बाटला हाउस अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल से पीछे रह गई हो लेकिन कारोबारी लिहाज से ये फिल्म मिशन मंगल से आगे दिख रही है।
